गौमाता पर अत्याचार करने वाले फलाहारी बाबा गिरफ्तार, सहयोगी भी हिरासत में
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
उरई (जालौन)
थाना कोटरा क्षेत्र के सैदनगर स्थित रक्तदंतिका मंदिर परिसर में गौमाता पर क्रूरता करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महंत भगवान दास उर्फ फलाहारी बाबा (उम्र 70 वर्ष), निवासी मूसा नगर, कानपुर देहात तथा उनके सहयोगी महेंद्र पाटकार (उम्र 49 वर्ष), निवासी सैदनगर को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष कोटरा विमलेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 के तहत धारा 325 बीएनएस एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
सीओ सदर राजीव कुमार शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गौमाता पर इस प्रकार का अत्याचार अत्यंत निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संदेश:
गौमाता पर अत्याचार करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। समाज में ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को भी आहत करते हैं। ऐसे लोगों को अपने कृत्य पर शर्म आनी





