Spread the love

बिठूर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गूंजा भक्ति गीत, ‘पावन वृंदावन धाम, पावन राधा रमण जी…’ पर भक्तों ने लगाए जयकारे

बिठूर (कानपुर)। माँ पीताम्बरा माई मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के दौरान जब भजन “पावन वृंदावन धाम, पावन राधा रमण जी, जय श्याम, जय-जय राम” की मधुर धुन गूंजी तो पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा।

भजन की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नाचते नजर आए। पंडाल में मौजूद भक्तों ने राधे-कृष्ण और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

इस दौरान कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने भक्ति, प्रेम और प्रभु की महिमा का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

बिठूर की पावन धरा पर आयोजित यह श्रीमद्भागवत कथा धार्मिक आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters