भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रिपोर्ट  : आयुष त्रिपाठी focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

गुरसरांय (झाँसी) – नगर गुरसरांय में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर चार सत्रों में सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी संतविलास शिवहरे ने कहा प्रशिक्षण का कार्य अनुशासित एवं सुयोग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण है। सन्तविलास शिवहरे ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, परन्तु पाकृति की मार के चलते हमारे किसान भाईयों को उपज काफी परेशानी आ रही है, किसान बन्धुओं की इसी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात दिन किसानों का हाथ मजबूत करने के लिये अनगिनत किसान हितैषी योजनाऐं संचालित की है।

वहीं दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय शोध प्रमुख प्रेमनारायण सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से आव्हान किया है कि किसान हितैषी भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े किसान भाईयों तक योजनाओं की जानकारी दें एवं सभी योजनाओं का किसान भाईयों को लाभ दिलवाने का कार्य करें। प्रेमनारायण सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश में यूरिया की कमी को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश 2025 तक यूरिया के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा। उन्होंने गौ आधारित कृषि पर जोर दिया। 

वहीं तृतीय सत्र को सम्बोधित करते हुये भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मन्त्री रामनरेश तिवारी ने कहा भाजपा, माँ भारती की सेवा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें या न रहें के ही सिद्धान्त पर भाजपा कार्य कर रही है। रामनरेश तिवारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाने का है।

वहीं अंतिम और चतुर्थ सत्र को सम्बोधित करते हुये एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने विस्तार से भाजपा के गठन एवं कार्यप्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। संगठन ही सेवा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृष्णचन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, छत्रपाल सिंह राजपूत, प्रदीप पटेल, अरुण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रवक्ता इंजी. रीतेश मिश्रा “राघवेन्द्र”, प्रतिपाल सिंह घोष, ब्रजकिशोर पटेल, संजीव राजपूत, हरप्रसाद पटेल, जवाहर सिंह राजपूत, करन सिंह चौहान, राघवेन्द्र सिंह बुन्देला, नरेश साहू पिपरा, मुकेश पटेल, शशिकांत उपाध्याय, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, अजय राय, भूपेन्द्र राय, लाखन सिंह कुशवाहा, भरत पाल आदि उपस्थित रहे।

Share.