टिकावली में भाजपा का सदस्यता अभियान, ठाकुर रणवीर सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता
उरई/जालौन। कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकावली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। मंच सजाकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में टिकावली सहित आसपास के गांवों के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के आयोजक एवं अब तक समाजसेवा से जुड़े रहे ठाकुर रणवीर सिंह ने अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। टिकावली सहित अन्य गांवों के लोगों का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि आम जनमानस पार्टी के प्रति विश्वास जता रहा है। उन्होंने नवीन कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गो सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, पूर्व विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, बाबा बालकदास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। मंच का संचालन यादवेन्द्र सिंह ने किया।
इस दौरान पान सिंह बैरई, पूर्व प्रधान वीरू तोमर, राहुल सिंह पिपरौधा, छोटे सिंह टिकावली, जय प्रकाश, अजमेर सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू सिंह टिकावली, अजब सिंह बैरई, स्वरूप सिंह गणगुवा, जन्मेजय सिंह महेबा, राम लखन, रामजी सिंह और वीरपाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






