सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो बीडियो प्रसारित करने पर साइबर थाना पुलिस ने की कार्यवाही
उरई जालौन साइबर अपराध को नियंत्रण करने के लिये पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम के निरीक्षक मोहम्मद आसिफ,उपनिरीक्षक आयुष गुप्ता, एकांत सिंह ने मुकद्दमा अपराध संख्या 23/2026 धारा 294 बी एन एस, 67A/67 B आई टी एक्ट 14(1), 15 पास्को एक्ट मे वांछित नदी गांव वार्ड नम्बर 5 निवासी जितेन्द्र नाथ पुत्र गणेश प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा
बताया गया अभियुक्त बेसिक शिक्षा मे शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है जो गत तीन वर्षों से उक्त कार्य मे संलिप्त था जो साइबर टीम के हत्थे चढ गया!






