श्रवण कुमार द्विवेदी की यादगार मे कम्बल वितरण और प्रीमियम लीग का आयोजन किया गया गढेरना मे
■ प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार जन अतिथि के रुप मे रहे
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
उरई जालौन ग्रामीण पत्रकार एकता संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष, शिक्षाविद स्व पं श्रवण कुमार द्विवेदी की याद मे ग्राम गढेरना ( गणेश नगर) मे गरीब और असहाय जनो को लगभग एक सौ पचास कम्बलो का वितरण किया गया साथ ही एस के डी प्रीमियम लीग का निशुल्क आयोजन किया गया
आयोजन की अध्यक्षता ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी ने की मुख्य अतिथि रहे उपजिलाधिकारी माधौगढ राकेश कुमार सोनी , विशिष्ट अतिथियो मे सी ओ माधौगढ अम्बुज सिंह यादव, आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां, वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनियां हरेन्द्र विक्रम राजावत, प्रवीन पचौरी, अखिलेश सविता आदि
प्रीमियम लीग मे क्षेत्रीय विद्यालयो की एक दर्जन टीमो ने भाग लिया! संयोजन मे रहे योगेन्द्र प्रजापति, अरविन्द सिंह सेंगर, महेन्द्र कुमार! संचालन की व्यवस्था सभाली साथ ही सभी का आभार ज्ञापित किया स्व द्विवेदी जी के भतीजे धीरज कुमार द्विवेदी ने! इस दौरान प्रांशु यादव, विपिन राठौर, राघवेन्द्र सिंह, आमिर पाल, आशु सिंह सहित बडी संख्या मे छात्र उपस्थित रहे।





