भाटपारररानी तहसील क्षेत्र के बंगरा बाजार में दिनांक 4 जनवरी 2026 को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रंता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले बाबा के जन्मदिवस पर किसान मेले का आयोजन हुआ।मेले में पालन,गन्ना विभाग,कृषि विज्ञान केंद्र मल्हाना महुआबारी,समाज कल्याण विभाग
, स्वच्छ भारत मिशन,पशु पालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहितअनेकों विभागों का स्टॉल प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों का मार्ग दर्शन किया गया।मेला में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण अंतर्गत एक दिवसीय मेला में कृषि विभाग द्वारा गोष्ठी भी किया गया।जिसमें उद्यान विभाग,कृषि विभाग,जल संरक्षण विभाग,के अधिकारी द्वारा जैविक व प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया गया। किसान मेला एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत जी खजड़ी वाले बाबा के जन्म दिवस के बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत जी खजड़ी वाले बाबा आजादी की लड़ाई में बंगरा के धरती को अपना क्रम भूमि बनाया।ये इलाका अंग्रेजों के अधीन था। अंग्रेज चकिया कोठी में मिल की खेती करते थे।किसानों पर दबाव बनाते थे कि आधे से अधिक जमीन पर मिल की खेती कीजिए।नहीं करने पर पड़ताडीत करते थे।अंग्रेजों के जुल्म से निजात दिलाने हेतु यहां से बिगुल बजाए।जेल भी गए।इस लिए ये बंगरा की धरती क्रांतिकारियों की धरती है।उनके सपने को सकार करने हेतु स्व हरिकेवल प्रसाद जी 2004 में उनकी मूर्ति स्थापित कर मेला का नींव रखे।
