दिल्ली में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।
आज लायंस क्लब दिल्ली ऑल इस वेल और नेहरू युवा केंद्र नॉर्थवेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली द्वारा भारती विद्यापीठ पश्चिम विहार दिल्ली में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे डिस्ट्रिक्ट युवा अधिकारी श्री अजीम अंसारी जी,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन भारत भूषण दुआ जी, लायन दिनेश बत्रा जी (VDG2), लायन ललित मुतरेजा जी (DCS), लायन विनोद बंसल जी (RC), लायन रोहित आनंद जी, लायन नरेंद्र अरोड़ा जी,श्री शैलेन्द्र पाठक जी, श्री विनोद गुप्ता जी, श्री श्रवण अग्रवाल जी, तथा भारती विद्यापीठ के डायरेक्टर्स , एन एस एस इंचार्ज श्री अनिल कुमार जी आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस रक्तदान शिविर में भारती विद्यापीठ आई एम आर की डायरेक्टर श्रीमती यामिनी अग्रवाल जी ने खुद रक्तदान देकर छात्र छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। डिस्ट्रिक्ट चीफ ब्लड डोनेशन लायन देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढकर रक्तदान किया। सभी को धन्यवाद दिया लायन देवेंद्र अग्रवाल ने।





