Spread the love

05फरवरी को माकपा का जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन।

प्रतापपुर ( देवरिया)बिजली के निजीकरण, किसानों के नलकूपों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने, संविदा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, गन्ना मूल्य पर्चियों पर दर्ज कर तत्काल भुगतान करने, जंगली जानवरों एवम आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा प्रदान करने, जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे हमले, लूट, हत्या की बढ़ती घटनाएं, अवैध बिजली बिल वसूली, उपभोक्ताओं को परेशान किए जाने आदि प्रमुख मुद्दों को लेकर आगामी 05फरवरी को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी देवरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा तथा अन्य स्थानीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की भाटपार रानी क्षेत्रीय कमेटी की बैठक बंगरा में आयोजित कर निर्णय लिया गया। माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की मोदी योगी सरकार सार्वजनिक संस्थानों को कुछ चुनिंदा मुट्ठी भर लोगों के हाथों में सौंप कर आम जनता के हक व अधिकार को खत्म कर रही है। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है कमजोर वर्ग पर हमले बढ़े हैं इसके विरुद्ध माकपा राज्य ब्यापी अभियान चला कर किसानों मजदूरों मेहनत कश लोगों को एक जुट कर 2024के आम चुनाव में भाजपा को हराने तथा इण्डिया गठबंधन को जिताने के लिए अपील कर रही है। बैठक में तय किया गया कि बिजली के मुद्दे पर 18व 19जनवरी को भिंगारी, भाटपार रानी विद्युत उप खण्ड कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा। बैठक को कॉम साधुसरण नथुनी कुशवाहा ने संबोधित किया। बैठक में जयप्रकाश सिंह केशव सिंह बृजानन्द यादव रामनरेश कुशवाहा किताब यादव चन्द्रभान यादव राजेश यादव मुन्ना खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share.