Spread the love

पेपर लीक पर मंथन: इस्तीफा, सुधार और शिक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देशभर में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए केवल आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे तंत्र की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। यदि किसी संस्था या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी केवल साक्ष्यों व न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय की जानी चाहिए।
उन्होंने शिक्षा, परीक्षा सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर संसद व विधानसभाओं में गंभीर चर्चा की आवश्यकता बताते हुए कहा कि केवल मंत्री या अधिकारी बदलने से व्यवस्था नहीं बदलती, बल्कि नीतियों, कानूनों और तकनीकी सुधारों से ही स्थायी बदलाव संभव है।
उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी, पुलिस-प्रशासन-न्यायपालिका के बेहतर समन्वय और युवाओं द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि सरकार, छात्र संगठनों, शिक्षकों और विशेषज्ञों के बीच सकारात्मक संवाद से ही शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल किया जा सकता है।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस्तीफे के बाद परीक्षा प्रणाली में क्या बड़े सुधार किए जाते हैं और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार कौन से ठोस कदम उठाती है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters