नामांकन की तैयारियों को लेकर बसपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
■कोंच रोड़ स्थित श्रीराम पैलेस के सामने बसपा के केन्द्रीय कार्यालय में बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में बनी रणनीति
उरई (जालौन)।जालौन-गरौठा व भोगनीपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुरेशचंद्र गौतम का नामांकन 29 अप्रैल दिन सोमवार को होना है।
जिसको सफल बनाने के लिए कोंच रोड़ स्थित श्रीराम पैलेस के सामने स्थित बसपा के केन्द्रीय कार्यालय पर बसपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति तैयार की गयी।
जिसमें बसपा प्रत्याशी सुरेशचंद्र गौतम के अलावा भगवती शरण पांचाल, आदित्य भंते, कार्यालय प्रभारी उदयवीर दोहरे नन्ना, मिथलेश बरसार के अलावा दर्जनों बसपा के नेतागण मौजूद रहे।
इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी सुरेशचंद्र गौतम का एतिहासिक नामांकन जुलूस 29 अप्रैल दिन सोमवार को जीआईसी मैदान से शुरू होगा जो शहीद भगतसिंह चौराहा से घंटाघर, माहिल तालाब होता हुआ बजरिया, दलगंजन सिंह चौराहा, अम्बेडकर चौराहा पर स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान करेगा।।
उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में हजारों की संख्या में बसपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। उन्होंने बसपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि 29 अप्रैल दिन सोमवार को होने वाले बसपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या जीआईसी मैदान पहुंचना न भूलें।





