Spread the love

पथ इंडिया कंपनी के अधिकारी व पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया

रिपोर्ट  : पंकज यादव 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

चिरगांव सेमरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 पथ इंडिया कंपनी सेमरी टोल प्लाजा के अंतर्गत 1 किलोमीटर के दायरे में कुछ लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण कर दुकानें सजा रखी थी

जिसमें रात्रि में वाहन उनकी दुकानों के सामने खड़े हो जाते थे और आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटती रहती थी जिसको देखते हुए पथ इंडिया कंपनी के अधिकारी व पुलिस प्रशासन की मदद से उस अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया

साथ ही सेमरी टोल प्लाजा की मैनेजर एस एस सिकरवार ने कहा यदि इस कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण होता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

इस मौके पर पुलिस प्रशासन बागपत इंडिया कंपनी के कर्मचारी अरविंद गिरी आशीष शुक्ला नीरज उपाध्याय काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Share.