बुंदेलखंड… जहां की मिट्टी में चंबल की कहानियाँ हैं, पानी की कमी की पीड़ा है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही
नमस्कार, आप देख रहे हैं FocusNews24x7 — और आज हम आपको लेकर चल रहे हैं उस धरती की ओर, जिसकी पहचान अब सिर्फ इतिहास और वीरता नहीं, बल्कि विकास और भविष्य की नई इबारत से जुड़ने जा रही है।
👉 बुंदेलखंड… जहां की मिट्टी में चंबल की कहानियाँ हैं, पानी की कमी की पीड़ा है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है — इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग व लॉजिस्टिक क्लस्टर, यानी IMLC का शुभारंभ।
जालौन जिले में 1,677 एकड़ ज़मीन पर बन रहा यह क्लस्टर बुंदेलखंड का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होगा।
📍 खास बात यह है कि ये क्लस्टर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से बिल्कुल सटा होगा — यानी अब व्यापार के रास्ते भी होंगे चौड़े, और भविष्य की रफ्तार भी तेज़।
सरकार का अनुमान है कि 50,000 से ज़्यादा लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। वो युवा, जो कभी दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की तरफ रोजगार की तलाश में निकल पड़ते थे, अब अपने ही जिले में अपने हुनर को पहचान देंगे।
यूपीडा की ओर से ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इंतज़ार है तो बस, उद्योगों की स्थापना के लिए अंतिम दिशा-निर्देशों का।
💬 उद्योग केंद्र के प्रभारी प्रबंधक का कहना है कि जैसे ही आदेश मिलते हैं, कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। सरकार पहले ही क्षेत्र में युवाओं और उद्यमियों को बढ़ावा देने में जुटी है — और अब यह परियोजना उस दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
🎯 कुल मिलाकर, अब बुंदेलखंड के बच्चे सिर्फ इतिहास नहीं पढ़ेंगे — अब वो अपने क्षेत्र के विकास की कहानियां भी खुद लिखेंगे।
, अब दीजिये इजाजत मैं हूं आपका विनय पचौरी focusnews24x7 से धन्यवाद





