बिजली विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे बिना किसी दबाव के अपना बकाया बिल समय पर जमा करें।
Hello and welcome to FocusNews24 x7
नमस्कार, आप देख रहे हैं FocusNews24 x7, यह रिपोॅट है जहूर अहमद खान मोठ साकिन से ।
बिजली विभाग की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
The Electricity Department has now allowed consumers to schedule their bill payments.
Yes, you heard it right! अब उपभोक्ता अपनी बिजली बिल की किस्तें तय समय पर जमा कर सकते हैं।
यह सुविधा सरकार की विशेष योजना के तहत दी जा रही है, जिसका उद्देश्य है —
बकाया बिलों को आसान किस्तों में जमा करवाना
और उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और जुर्माने से राहत देना।
बिजली विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे बिना किसी दबाव के अपना बकाया बिल समय पर जमा करें।
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपने भारी-भरकम बिजली बिल नहीं चुका पा रहे हैं।
इसी क्रम में झांसी जिले के मोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साकिन में विद्युत विभाग द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।
इस अभियान में एसडीओ मोठ, जेई, लाइनमैन और संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया थे, उनके कनेक्शन मौके पर काट दिए गए।
साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर किसी ने अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ा, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ मोठ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल बकाया हैं, वे समय से बिल जमा करें। अगर किसी को कोई समस्या है, तो वह सीधे विद्युत कार्यालय मोठ में संपर्क कर सकते हैं — वहां उनकी समस्याएं सुनी और हल की जाएंगी।
दूसरी ओर, ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर, उसे बदलवाने के बदले में विचौलियो के माध्यम से 10,000 रुपये तक वसूले जाते हैं।
जब तक पैसे नहीं दिए जाते, तब तक बिल न जमा करने का बहाना बनाया जाता है, और जैसे ही पैसे दिए जाते हैं, ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है।
जब विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे थे, तब मोहल्ले के लोग चुपचाप यह तमाशा देखते रहे।
सरकार की योजना और विभागीय अभियान का उद्देश्य साफ है — सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिल भुगतान के लिए प्रेरित करना और व्यवस्था में पारदर्शिता लाना।
अगर आपके भी बिल हैं, तो अब मौका है — जाकर अपने नज़दीकी विद्युत कार्यालय में संपर्क करें और समाधान प्राप्त करें।






