मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

रिपोर्ट  : असगर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

भाटपार रानी, देवरिया क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरईपर पांडे में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री रहे किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई।

जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। चौधरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे वह आजीवन समाज के दबे कुचले व असहाय लोगों के लिए काम करते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू सहाय, विनय त्रिपाठी, त्रिगुणानंद तिवारी मुकेश शाही, शमीम अहमद, अनिल शर्मा ,संदीप कुशवाहा, योगेंद्र प्रसाद ,धर्मेंद्र यादव व संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Share.