स्कूल चलो अभियान, वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
उरई (जालौन)। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय खकल्ल में स्कूल चलो अभियान, वार्षिकोत्सव एवं प्रधानाध्यापक विदाई समारोह का भव्य आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामप्रताप सिंह गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विदाई ले रहे प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां रहे तथा संचालन सहायक अध्यापक मनीष निरंजन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विदाई संबोधन में प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह चौहान भावुक हो गए और उन्होंने कहा—
“मैं आप सभी से तन से विदा ले रहा हूं, लेकिन मन से नहीं। मेरा दिल हमेशा आप सबके बीच रहेगा।”
मुख्य वक्ता ओमप्रकाश उदैनियां ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर कार्य करना चाहिए तथा आपसी सहयोग से ही शिक्षा को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं के रूप में लोकेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह, अभिषेक निरंजन, रामराजा जादौन और अधिवक्ता जितेन्द्र पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान कर्णवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, युवराज सिंह गुर्जर, मनीष कुमार, सौरभ सोनी, जगराम (शिक्षामित्र), अंशिका तोस्वामी सहित अनेक ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के योगदान की सराहना की गई।





