शहर के पुलिस यातायात इलैक्ट्रोनिक सिस्टम चल रहे फेल
लाखों रुपये की लागत से विभाग ने यातायात ब्यवस्था को बनाये रखने के लिए लगवाये थे इलैक्ट्रोनिक सिंगनल
उरई(जालौन)।महानगरों की तर्ज पर शहर को भी हाईटेक बनाये जाने एवं यातायात ब्यवस्था को सुदृढ बनाये जाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय उरई शहर के तीन चौराहों हाइटेक बनाकर शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा, अम्बेडकर चौराहा के अलावा जिला परिषद चौराहा पर लाखों रुपये की लागत से इलैक्ट्रोनिक सिंगनल की ब्यवस्था की गयी थी।जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि शहर के विभिन्न महत्त्वपूर्ण चौराहों पर जाम की स्थिति पैदा न हो सके।शहर के चौराहों पर इलैक्ट्रोनिक सिंगनल लग जाने के बाद कुछ महीनों तक तो इसकी ब्यवस्था ठीकठाक रही मगर रखरखाव के अभाव में शहर के तीनों चौराहों पर यह इलैक्ट्रोनिक यातायात सिंगनल फेल होते हुए नजर आने लगे है। यहीं कारण है वाहन चालक पुनः अपने पुराने ढर्रे पर पहुंच गये है तथा चौराहों पर फिर जाम की स्थिति पैदा होती दिखाई देने लगी है।





