Spread the love

जन आंदोलन के दबाव में शुरू हुआ पीपे के पुल का निर्माण

रिपोर्ट: पंकज यादव 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। नगर पंचायत मझौली राज से नवलपुर को जोड़ने वाले पीपा के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया।

बताते चलें पहले युवा कांग्रेस के नेता अखिलेश मिश्रा फिर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्णकांत दुबे उर्फ गोलू मास्टर और फिरोज खान उर्फ राजू खान के नेतृत्व में इसके लिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था तथा अट्ठारह फरवरी तक काम शुरू कराने की मियाद दी गई थी और चेताया गया था कि यदि निर्धारित समय सीमा तक काम आरंभ नहीं किया गया तो नगर के चौराहे पर सर्वदलीय धरना प्रदर्शन व धरना स्थल से नवलपुर घाट तक पद यात्रा करेंगे।

उपजिलाधिकारी की पहल पर शनिवार को मझौलीराज नवलपुर के बीच पीपे के पुल के निर्माण का कार्य आरम्भ हो गया।

इस अवसर निर्माणाधीन पीपे के पुल के स्थान पर नगर के उपरोक्त समाजसेवियों के अतिरिक्त इरफान भाई, नूरदीन सिद्दीकी, सद्दाम मंसूरी, नूरदीन खान, वालीउलाह भाई (एडवोकेट), ऋषि गुप्ता, गुड्डू बाबू, शिबू शेख,  फिरोज सुलेमानी, गणेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Share.