इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

■सपा जिला कार्यालय में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक

■कांग्रेस /आम आदमी पार्टी/ लैफ्ट के हजारों समर्थक रहे मौजूद

■ बैठकर सभी ने एक स्वर में गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की भरी हुंकार।

उरई (जालौन)।शहर के इकलासपुरा रोड़ पर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आज गुरुवार को इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की।

इस मौके पर इंडिया गठबंधन जुड़े कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी के अलावा लैफ्ट के हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिन्होंने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार को भारी मतों से विजयी बनाने जमकर हुंकार भरी।

बैठक में प्रमुख रूप से

●पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस बृजलाल खाबरी,

●पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा,

●सपा प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित,

●सपा पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, राजू अहिरवार, सुरेंद्र सिंह सरसेला कांग्रेस, वीरेंद्र यादव सप कांग्रेस रेहान सिददीकी, जमालुद्दीन पप्पू सपा, हरीचंद यादव जालौन, प्रमोद राजपूत, चुन्ना हुसैन रिजवी, अशोक द्विवेदी, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. श्यामसुंदर, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा वीरपाल सिंह यादव दादी, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया सहित सैकड़ों गठबंधन के लोग मौजूद रहे।

उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाने का काम सभी को मिलकर करना है

।यह भी कहा केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बहुमत के साथ बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

आपको बता दे कि लोकसभा के पिछले चुनाव में

■भाजपा के विजयी प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा को 581763 मत मिले थे।

■कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी को 89606 मत मिले थे।

■बहुजन समाज पार्टी और सपा के गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह पंकज 423386 मत मिले थे।

इस बार गठबंधन प्रत्याशी को कांग्रेस और सपा के वोटों को जोड़कर देखने वाले समीकरणों के जरिए गठबंधन प्रत्याशी अपनी चुनावी नैया पार लगाने में जुट गए हैं।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)