पति-पत्नी विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत | झांसी के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

झांसी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है…
पूंछ थाना इलाके के ग्राम महाराजगंज ढेरी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

30 वर्षीय अर्चना केवट का शव गांव के जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। अर्चना कल दोपहर से लापता थी। परिजन रातभर तलाशते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव देखा तो सनसनी फैल गई।

मायके पक्ष का गंभीर आरोप है कि अर्चना को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आएदिन झगड़े और मारपीट होती रहती थी। परिजनों का कहना है कि बीते दिन भी विवाद के बाद पिटाई की गई और इसके बाद ससुराल वालों ने हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया।

वहीं ससुराल पक्ष का दावा है कि पति-पत्नी के विवाद के बाद अर्चना खुद ही घर से निकली और जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अर्चना ने सचमुच आत्महत्या की…?
या फिर मायकेवालों का आरोप सही है और यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है?

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सच्चाई रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

संवाददाता रिंकू तिवारी की रिपोर्ट, झांसी।

 

Share.