“ग्राम अमरौख में 101 ढाक का भंडारा, गोटियों का हुआ सम्मान”
मोठ–पूंछ क्षेत्र के ग्राम अमरौख से बड़ी धार्मिक खबर सामने आई है…
जहाँ श्री श्री 108 हीरामन महाराज के आशीर्वाद से 101 ढाक का भंडारा आयोजित किया गया।
इस आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी हरदयाल सिंह परिहार गोटिया भगत जी और हरदयाल पाल गोटिया ने निभाई।
भंडारे में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गोटिया डाक पहुँचे।
अमरौख, मंगरौरा, मडोरा, पूंछ, अमगांव, चिरगांव, नौगांव और लहार समेत कई गाँवों से गोटियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
कार्यक्रम में सभी गोटियों का सम्मान भी किया गया।
पूरी रात आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा…
जहाँ गोटियों ने अपने स्वर और ताल से श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया।
साथ ही विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से अमरौख निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता आनंद कुमारी भी मौजूद रहीं।
वे झांसी जिले के महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हैं और आगामी जिला पंचायत चुनाव की संभावित प्रत्याशी भी मानी जा रही हैं।
संवाददाता – रिंकू तिवारी
Focus News 24×7






