*उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने की समय-सीमा बढ़ी*
*देवरिया सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल–2025 पर पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड किए जाने के लिए माननीय उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10 दिसंबर 2025 के क्रम में पुनः छह माह की अवधि का विस्तार प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त आदेश के अनुपालन में उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल–2025 पर वक्फ संपत्तियों का विवरण संबंधित मुतवल्लियों द्वारा अपलोड किए जाने हेतु 15 फरवरी 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
इस क्रम में उन्होंने जनपद में स्थित वक्फ संपत्तियों के समस्त मुतवल्लियों से अपेक्षा की है कि जिन वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण प्रथम चरण में उम्मीद पोर्टल पर अवशेष रह गया है, उनका पंजीकरण एवं विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।





