संदिग परिस्थिति में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत,गांव के बाहर बसवार में मिला शव,
हाड अटैक से हुई मौत
(देवरिया) बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली टोला पिपरहियां में एक 62 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बांस के कोठ के नीचे मिला है। मृतक की पहचान बतरौली टोला पिपरहियां निवासी रमजान अंसारी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अंसारी के रूप में हुई है।
मृतक के मुंह से झाग निकला हुआ था। परिजनों के अनुसार, रमजान अंसारी रविवार रात करीब 11 बजे अपने घर पर थे। आशंका जताई जा रही है कि वह शौच के लिए बाहर गए होंगे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तब उन्होंने शव देखा और परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
मृतक रमजान अंसारी के पांच बेटे हैं, जिनके नाम इस्राफिल अंसारी, जैनुद्दीन अंसारी, कमरूद्दीन अंसारी, तसवर अंसारी और नसरूदीन अंसारी हैं। ये सभी बेटे बाहर रहते हैं।




