*प्रेस विज्ञप्ति जनपद देवरिया*
*दिनांक- 16.02.2026*
श्रीरामपुर पुलिस द्वारा 01 मोटर साइकिल से 12 पेटी ( अवैध देशी शराब के साथ 02 तस्करों को किया गया गिरफ्तार।*
प्रतापपुर देवरिया
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान *“आप्रेशन प्रहार”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ( दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के द्वारा गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 16.02.2026 को बंकुल के पास से रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 मोटरसाईकिल होन्डा साइन DL10SG5968 से बिहार ले जायी जा रही 02 बोरी में 12 पेटी (कुल 108 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 02 अभियुक्तों क्रमशः1.विशाल कुमार पुत्र विघा चौधरी निवासी खलवा थाना नौतन जिला सिवान (बिहार) व 2. शुभम कुमार यादव पुत्र रामप्रीत चौधरी निवासी अहीर टोला थाना नौतन जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0-025/2026 धारा धारा 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।




