Spread the love

पंचनद संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जगम्मनपुर, जालौन। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जनपद जालौन के प्रसिद्ध पंचनद संगम स्थल पर श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। 14 एवं 15 जनवरी को मनाए गए मकर संक्रांति पर्व के दौरान विशेष रूप से 15 जनवरी को संक्रांति स्नान के धार्मिक महत्व को लेकर दूर-दराज के जनपदों व ग्रामीण अंचलों से हजारों श्रद्धालु पंचनद संगम पहुंचे। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन संगम में स्नान एवं दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के चलते श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र एवं धन का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। संगम क्षेत्र में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए तथा श्री बाबा साहब महाराज के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे पंचनद संगम क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। साधु-संतों की उपस्थिति से संगम स्थल की धार्मिक गरिमा और भी बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों को श्रद्धा भाव से दान-दक्षिणा भेंट की। चारों ओर भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष गूंजते रहे, जिससे क्षेत्र पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संगम क्षेत्र, स्नान घाटों, मंदिर परिसर एवं आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।
इस अवसर पर रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, जगम्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवश्याम पांडे, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की मुस्तैदी एवं प्रशासनिक सतर्कता के चलते पूरे स्नान पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। इस प्रकार पंचनद संगम पर मकर संक्रांति का पावन पर्व शांतिपूर्ण, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.