Spread the love

शराब के साथ पकड़ा

 

कालपी : कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह

 

ने भ्रमण के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े सुरेश कुमार निवासी ग्राम छौंक को हरकूपुर मोड़ के समीप रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब मिली।

 

गांजा के साथ एक पकड़ा

 

उरई। माधौगढ़ कोतवाली के उपनिरीक्षक नंदलाल ने रामपुरा के बंबी नहर पुलिया के पास से संदिग्ध हालात में खड़े भगा निवासी भूपेंद्र को पकड़ लिया। तलाशी में 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

नशे में गाली-गलौज करने पर शांतिभंग में चालान

 

जालौन। शराब पीकर गाली गलौज करने वाले युवक को पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर पकड़कर शांतिभंग में चालान किया। लौना निवासी युवराज पुत्र आपात ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शालाबाद निवासी जगमोहन पुत्र | मुरलीधर द्वारा बुधवार को रास्ते में रोककर शराब के नशे में धुत होकर गाली देना प्रारंभ कर दिया। गाली देने से मना करने पर उक्त शराबी युवक द्वारा मारपीट की गई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)