राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन हुआ सम्पन्न
रिपोर्ट : अख्तर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
देवरिया राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं विक्रय हेतु मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन में किया गया ।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा इस सप्ताह एक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया गया और कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की गई और प्रतिमाओं स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया है ।
इस सप्ताह एक हाट बाजार कार्यक्रम में 10 स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।
इस हाट बाजार में विकास भवन परिसर के कर्मियों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खंडों के आगंतुकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद की गई
इस हॉट बाजार में आज सजावटी सामग्री पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार की आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स ,पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री तथा मनोज पकौड़ी बर्गर आदि का विक्रय हुआ आज के इस सप्ताह एक हाट बाजार कार्यक्रम में लगभग 7380 का विक्रय हुआ






