Spread the love

DM ने बेटे का आंगनबाड़ी केंद्र में एडमिशन कराया 

■ हाथरस जिलाधिकारी IAS अर्चना वर्मा ने की मिशाल पेश ।

UP ब्यूरोकेसी की युवा IAS अफ़सर कुछ ऐसा अच्छा काम कर रहे है जिसकी तारीफ़ जिले से लेकर लोकभवन के गलियारों में हो रही है ।

ऐसा ही एक नाम हाथरस जिलाधिकारी IAS अर्चना वर्मा का है जिन्होंने अपने ढाई साल के बेटे अभिजीत का दाखिला किसी अच्छे स्कूल में करने के बजाय सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र पर कराया है।

कलेक्टर का बेटा 3 महीने से सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र पर रोज पढ़ने जा रहा है वह गांव के बच्चों के साथ बेहद सादगी के साथ पढ़ाई करता है।

गांव के बच्चों के साथ ही वह आंगनबाड़ी केंद्र पर खाना भी खाता है उन्हीं बच्चों के साथ वह खेलता कूदता भी है ।

डीएम के बच्चे को पढ़ना देख गांव वासियों ने भी अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजना शुरू कर दिया है।

आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी विद्यालयों में खामियां सुविधाओं के अभाव की बातें अक्सर सामने आती रहती हैं।
लेकिन हाथरस के मुरसान ब्लाक के गांव दर्शना का आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों चर्चाओं में आ गया है।
यहां डीएम अर्चना वर्मा का बेटा अभिजित सीखने के लिए जो आता है।
17 माह का अभिजित अन्य बच्चों के साथ खूब घुलमिल कर रहता है।

Share.