Spread the love

डीएम ने ली विद्यालयों और वीएचएनडी निरीक्षण की समीक्षा, कमियां दूर करने के दिए निर्देश

देवरिया  जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विद्यालयों एवं वीएचएनडी (VHND) सत्रों के निरीक्षण के लिए भेजे गए अधिकारियों से चेकलिस्ट के आधार पर किए गए निरीक्षण का फीडबैक प्राप्त किया। विद्यालयों के निरीक्षण की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों को पुनः अगले दिन विद्यालयों एवं वीएचएनडी सत्रों का चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण कर वास्तविक फीडबैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। चेकलिस्ट में दिए गए सभी बिंदुओं का भौतिक सत्यापन करते हुए वास्तविक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि पाई गई कमियों का समयबद्ध निराकरण कर विद्यालयों को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा सके। साथ ही वीएचएनडी सत्रों के दौरान मिलने वाली कमियों को भी दूर करते हुए कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग तथा बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Share.