मुकुट पैलेस, वसुंधरा में फैशन, टैलेंट और ग्लैमर का शानदार संगम
दिल्ली एनसीआर। वसुंधरा स्थित मुकुट पैलेस में एस. के. प्रोडक्शन एवं पीयू प्रोडक्शन की ओर से एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट, रनवे एंड एशिया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन 27 सितंबर को किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोनिया, संदीप एवं प्रिया प्रजापति ने किया, जबकि शो की कोऑर्डिनेटर
अभिलाषा चौधरी रहीं। आयोजन में फैशन, ग्लैमर और टैलेंट का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की सेलिब्रिटी जूरी में सिद्धेश यादव, साधना जी, चारू जी, संजना जी एवं प्रियंका मिश्रा शामिल रहीं। वहीं सेलिब्रिटी गेस्ट जेनिफर परेरा एवं संजय जी ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वीआईपी गेस्ट डॉ. पॉल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सेलिब्रिटी डिजाइनर अंजली अरोड़ा रहीं।
विजेताओं ने बिखेरा जलवा ब्यूटी पेजेंट में विभिन्न कैटेगरी के विजेताओं को प्रतिष्ठित खिताबों से सम्मानित किया गया। मिसेज कैटेगरी में सायरा बानू ने एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल मिसेज क्लासिकल विनर का खिताब हासिल किया। पल्लवी गुप्ता एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल मिसेज विनर बनीं, जबकि भरतपुर की भव्या चौधरी ने एस. के. वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल मिसेज विनर का खिताब अपने नाम किया। श्राव्या को एस. के. टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल मिसेज ग्लोरी विनर 2026 चुना गया। वहीं काजल शर्मा मिसेज फर्स्ट रनर-अप, रेणु गोयल सेकंड रनर-अप और बबीता थर्ड रनर-अप रहीं। मिस कैटेगरी में भी दिखा शानदार प्रदर्शन
मिस कैटेगरी में सत्या मिश्रा ने एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल विनर का खिताब जीता। कलखी किया ने एस. के. वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल मिस विनर का खिताब हासिल कर अपने शहर का नाम रोशन किया। सलोनी मिस फर्स्ट रनर-अप और माही सेकंड रनर-अप रहीं। वहीं मिस्टर कैटेगरी में निशांत ने विजेता का खिताब अपने नाम किया | ब्रांड एंबेसडर्स और शो स्टॉपर रहे आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को ब्रांड एंबेसडर के प्रतिष्ठित खिताब से भी सम्मानित किया गया। जयिता सिन्हा को एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर – पीयू प्रोडक्शन मिसेज चुना गया। पी. ईश्वरी एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर बनीं। वंदना बिंद को एस. के. ब्रांड एंबेसडर वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल का खिताब मिला, जबकि विजेता श्रीवास्तव एस. के. टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर बनीं। इसी क्रम में डोलन रॉय को एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल मिस ब्रांड एंबेसडर चुना गया। मिसेज ज्योति पाठक ने एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम में मिसेज सिप्रा मल्लिक ने शो स्टॉपर के रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।













