जालौन में रावण दहन की तैयारियां तेज, रमजान चच्चा की टीम बना रही विशाल रावण
जालौन। विजयदशमी पर्व को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बाराही देवी मैदान में होने वाले रावण दहन को लेकर रावण के विशाल पुतले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कारीगर रमजान चच्चा अपनी टीम के साथ दिन-रात मेहनत कर पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
कारीगरों द्वारा रावण के पुतले को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुतला बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। विजयदशमी के दिन बाराही देवी मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं रामलीला मैदान में कल से रामलीला का मंचन भी शुरू होने जा रहा है। आयोजन को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रामलीला मंचन और विजयदशमी पर होने वाले रावण दहन को लेकर नगर में उत्साह और धार्मिक माहौल बना हुआ है।
फोकस न्यूज 24×7 — जालौन से विशेष रिपोर्ट।




