गांव सेसा में मां शारदा माई की स्थापना – भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

नमस्कार आप देख रहे हैं FocusNews24x7,
और पेश है आज की भक्तिमय और श्रद्धा से ओतप्रोत खबर — ग्राम सेसा से।

झांसी जनपद की मोठ तहसील के ग्राम सेसा में
बुधौलिया परिवार द्वारा मंगलवार शाम मां शारदा माई की मूर्ति स्थापना का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गांव का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और मंगलमय हो उठा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत
ग्राम सेसा प्रांगण से हुई
जहाँ बैंड-बाजे के साथ माँ शारदा माई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,
जिसमें गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।

इसके पश्चात आचार्य पं. अखिलेश त्रिपाठी,
आचार्य पं. निखिल द्विवेदी, और
पं. शिवम व्यास के वेद मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ
हवन-पूजन और मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

इस दौरान पारिछत नीरज और सत्येन्द्र बुधौलिया ने
मां शारदा माई की विशेष पूजा-अर्चना भी की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
संतोष बुधौलिया, अयोध्या प्रसाद बुधौलिया, सुरेश बुधौलिया,
संजय, पवन, अंशुल, अक्कू, राम जी, श्याम जी,
गोपाल जी, शिवांस, अर्थव,
सहित समस्त सेसा समाज के श्रद्धालु और आस्थावान नागरिक।

गांव की गलियों में जय शारदा माई की जयकारें गूंज उठीं —
और यह आयोजन आस्था, एकता और परंपरा का अद्भुत उदाहरण बना।
FocusNews24x7 की ओर से
बुधौलिया परिवार और समस्त ग्रामवासियों को
माँ शारदा माई की मूर्ति स्थापना की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ शारदा सभी पर कृपा बनाए रखें।

जय माँ शारदा देखते रहिए FocusNews24x7,
जहाँ खबरें मिलती हैं – संस्कृति और श्रद्धा की भाषा में।

Share.