“मोहर्रम को लेकर जालौन कोतवाली में बड़ी बैठक – रूट वही रहेंगे
नमस्कार! आप देख रहे हैं FocusNews24x7,
और पेश है आज की बड़ी और प्रशासनिक रूप से अहम खबर जालौन नगर से।
आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए कोतवाली जालौन में आज शांति समिति (Peace Committee) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक का उद्देश्य था त्योहार के दौरान नगर में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना।
बैठक में यह तय हुआ कि: नगर के रूट पूर्ववत रहेंगे यानी जैसे हर साल ताजिये निकलते हैं, वैसा ही रहेगा
बिजली उन्हीं स्थानों पर बंद होगी, जहां से ताजिया जुलूस निकलेगा ताकि सुरक्षा बनी रहे
प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए
इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
एसडीएम विनय मोँय सीओ शैलेन्द्र बाजपेई, कोतवाल नगर पालिका अध्यक्ष । पुनीत मित्तल, साथ ही नगर पालिका जलकल, विद्युत विभाग के अधिकारी, ताजियादार, बुद्धिजीवी वर्ग, और स्थानीय पत्रकारगण।
प्रशासन ने साफ़ किया कि शांति, समरसता और परंपरा के अनुसार ही त्योहार मनाया जाएगा।
और सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई।
FocusNews24x7 की ओर से हम सभी को
आगामी मोहर्रम के लिए शांति, भाईचारे और सौहार्द की शुभकामनाएँ देते हैं।
देखते रहिए – FocusNews24x7,
जहाँ खबरें मिलती हैं – ज़मीन से जुड़ी आपकी ज़ुबान में।






