भगवान के प्रति भी मन में अहंकार आया तो बढ़ गई दूरी, आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने गोपियों के प्रसंग से दिया भक्ति का संदेश
बिठूर (कानपुर)। माँ पीताम्बरा माई मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों के प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और अहंकार त्यागने का संदेश दिया।
आचार्य जी ने कहा कि जब मन में भगवान के प्रति भी थोड़ा सा अहंकार आ जाता है, तब भक्त को भगवान से दूरी का अनुभव करना पड़ता है। गोपियों के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि सच्ची भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। भक्त को अपना सर्वस्व भगवान के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि मुरलीवाले श्रीकृष्ण को अपने मन में बिठाकर चलो और ‘कृष्ण गोविंद गोपाल’ का नाम जपते चलो। जीवन की हर कठिनाई का सबसे बड़ा सहारा भगवान का नाम है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का उच्चारण ही भक्ति का सरल और प्रभावशाली मार्ग है।
आचार्य जी के इन भावपूर्ण वचनों को सुनकर कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए।
जन वर्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7





