पीताम्बरा माई मंदिर बिठूर में गूंजा ‘जय सिया राम, जय सिया राम’, आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के भजनों पर भक्तिमय हुआ वातावरण
बिठूर (कानपुर)। बिठूर की पावन धरा स्थित माँ पीताम्बरा माई मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से जैसे ही मधुर भजन ‘जय सिया राम, जय सिया राम, जय सिया राम राम’ की स्वर लहरियां गूंज उठीं, पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया।
भजन की मधुर धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। किसी ने हाथ उठाकर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया तो कोई भक्ति में लीन होकर नृत्य करता नजर आया। मंदिर परिसर में चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण राममय हो उठा।
आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपने मधुर स्वर और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति की ऐसी अनुभूति कराई कि हर कोई प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबा दिखाई दिया।
जन वर्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7





