सेवा निवृति पर साल श्रीफल एवं गीता सहित धार्मिक ग्रंथों को देकर विदाई की
■ प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल की अध्यक्षता में विदाई समारोह का किया गया आयोजन।
रिपोर्ट पं विवेक तिवारी पूंछ
पूंछ झांसी कस्बा पूंछ थाना परिसर में आज प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड जयप्रकाश की सेवा निवृति पर प्रभारी निरीक्षक के द्वारा साल श्रीफल एवं गीता सहित धार्मिक ग्रंथों को देकर विदाई की।
वही समस्त स्टाफ के द्वारा स्मृति चिन्ह सहित अन्य उपहार देकर विदाई की गई वही प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल के द्वारा बताया गया कि यह छड़ काफी दुखदायक होता है जिसमें अपना आधे से अधिक जीवन नौकरी में देने के बाद विभाग ही एक परिवार का स्वरूप हो जाता है पूरे जीवन विभागीय लोगों में सुख दुख की चर्चा करना एवं शामिल होना वही सेवा निवृति पर उन्हीं अपनों से जुदा होने का दर्द आंखों से छलक ही आता है
वहीं इस दौरान मुख्य रूप से उपनिरीक्षक दलबीर सिंह, भंवर सिंह, सौरभ कुमार सहित शैलेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार, अजीत, नीरज सिंह बीओ, सौरभ सिंह सीसी, द्वारिका प्रसाद पीसी, सीताराम पाल, राकेश कुमार, समस्त होमगार्ड मौजूद रहे।
रिपोर्ट पं विवेक तिवारी पूंछ






