होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापेमारी

देवरिया आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी, के निर्देशानुसार, आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया गया।

इस क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, विनय कुमार सहाय के नेतृत्व में जनपद में विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थ—खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, मिठाइयाँ, बेसन, मैदा आदि की सैंपलिंग और जांच हेतु अभियान चलाया।
आज सलेमपुर बाजार से बेसन, रस्क और नमकीन के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा, पुरवा चौराहा, देवरिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक कचरी निर्माण इकाई पर छापेमारी कर रंगीन कचरी का एक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही, लगभग ₹90,000 मूल्य की 20 क्विंटल कचरी को संदिग्ध पाए जाने पर सीज किया गया।
इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, श्री राम यादव एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे।

Share.