Spread the love

चिरगांव में गरीब मजदूर संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, मजदूरी भुगतान की उठाई मांग

चिरगांव/झांसी। आर.एल. गरीब मजदूर संघ के नेतृत्व में बुधवार, 5 अगस्त 2026 को विकास खंड चिरगांव में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जी रामजी योजना के अंतर्गत मजदूरों को लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई।

ज्ञापन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कई महीनों से मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। गरीब मजदूर संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि यदि समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो सकता, तो नियमों के अनुसार मजदूरों को मजदूरी भत्ता दिया जाना चाहिए।

खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जो किसान अपने खेतों में बागवानी कराना चाहते हैं, वे विकास खंड कार्यालय में संपर्क करें ताकि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जी रामजी योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लगभग 300 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान का प्रावधान है।

इस अवसर पर संतोष, रामलाल, हेमंत, आत्माराम, हरिप्रसाद, सुनील, मनोज, सुमन देवी, जमुना देवी, मंगल सिंह, राजकुमारी, देवीशंकर सहित सुल्तानपुर एवं सिकरी बुजुर्ग के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share.