वेलकम फुटबॉल मैच का उद्घाटन मैच गोरखपुर ने जीता
रिपोर्ट: अख्तर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
भाटपाररानी देवरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा टीकमपार में स्थित धर्म प्रकाश स्टेडियम में राज्य स्तरीय वेलकम फुटबॉल मैच का उद्घाटन मैच गोरखपुर ने सिवान को 2 गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।
इस उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि बरईपार महाविद्यालय के प्राचार्य तथा भाजपा के कद्दावर नेता अरविंद सहाय कुशवाहा रहे तथा विशिष्ट अतिथि में कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे ।
मुख्य अतिथि अरविंद सहाय कुशवाहा ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल मैच का शुभारंभ कराया इस मैच के मुख्य लोकप्रिय वक्ता उदय नारायण सिंह कुशवाहा रहे तथा मैच में पत्रकारों का समूह भी पहुंचा हुआ था जैसे कमल पटेल रमन तिवारी सुरेश प्रसाद चंदन वर्मा भीम यादव शाहनवाज खान रुस्तम अली अख्तर अली पुनीत पांडे आदि दर्जनों पत्रकार भी उपस्थित रहे ।





