मोठ: सेन सविता समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

मोठ/समथर। कस्बा समथर स्थित श्री जानकी दुलारे सरकार सिद्ध पीठ वृतिया मंदिर में सेन सविता समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के लोगों ने सेन महाराज के चित्र पर गुलाल अर्पित कर, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की।
इस अवसर पर समाज के सभी बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह में अयोध्या मंदिर के महंत ने मंदिर के विकास एवं खर्चों के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। वहीं मंदिर के पुजारी सुखराम जी द्वारा महंत को आभूषण भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश सूबेदार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के लहार से पधारे डॉ. सुरेश सविता मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ. बी. कुमार राजू सेन (अध्यक्ष), रामशरण सविता (सन्ने), सुरेश सविता, महेश सविता, रमाकांत सेन, रामबाबू सेन, रामराज सेन, रामचरण सविता, रोहित सविता, निखिल सेन, संजू सविता, मुरारी, कृपा राम मास्टर चौरई, दीवान जी सेवदा, गजराज सिंह, पप्पू टोड़ी, खरे मोठ, नवीन मोठ सहित बड़ी संख्या में सेन सविता समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और आपसी सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।
मोठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

Share.