Spread the love

ईद-उल-फितर पर अमन और भाईचारे की मिसाल, मोठ क्षेत्र में शांति से अदा हुई नमाज

मोठ। तहसील मोठ के कस्बा एवं ग्रामीण इलाकों में पवित्र पर्व ईद-उल-फितर बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। विभिन्न ईदगाहों में सुबह नमाज अदा की गई, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन, चैन और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।
ग्राम साकिन की ईदगाह में मुफ्ती उसामा नदवी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष दुआ की गई। इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वकील अहमद, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह कन्हैया, जिला पंचायत सदस्य जयपाल गुर्जर, क्षेत्र पंचायत सदस्य भालू नेता, महमूद खान (बसपा नेता), रब्बानी मास्टर (प्रधानाचार्य कन्या पाठशाला), पूर्व प्रधानाध्यापक शकील मास्टर, हाफिज कादर खान, महबूब नेता, हाजी नन्हे खान, महमूद नेता (सपा), नौशाद चिश्ती (इमाम बज्मे इस्लाम), हाफिज सद्दाम खान, जमाल खान (प्रधानाचार्य, के.आर. पब्लिक स्कूल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
मोठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

Share.