चन्दन सिंह कन्या इंटर कॉलेज में बाल मेले का भव्य आयोजन

रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार

झांसी चिरगांव। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस बाल दिवस के अवसर पर चन्दन सिंह कन्या इंटर कॉलेज, बरल में बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री ब्रजेश सिंह यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि “बाल मेले बच्चों की प्रतिभा निखारने का एक सशक्त माध्यम है, इससे बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्र प्रभा द्विवेदी ने की। बाल मेले में छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की आकर्षक स्टॉल लगाई गईं। छोटे बच्चों ने मिक्की माउस, जम्पिंग झूले और अन्य खेलों का शानदार आनंद लिया।
इस अवसर पर दीपक यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

मेले को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—ऋषिकेश रावत, सुनील यादव, देवेंद्र राजपूत (उप-प्राचार्य), आदर्श ज्योति, ओमप्रकाश राजपूत, रामेश्वर कुशवाहा, संजय, नीलम यादव, श्वेता, प्रियंका सिन्हा, पलक, हरनारायण, गुड्डन शर्मा, ज्योति राजपूत, निशा, रोशन बानो, प्रियंका सोनी, उत्तरा, समरजीत, मिथलेश दुबे, डॉली, प्रभा, अल्पना, आरजू, आसिया, प्रियंका कुशवाहा, वार्षिका, प्रियंका राजपूत, रोशनी, अंजली, मुस्कान राजपूत, सयाना, विदिशा, ललिता, काजल, संजीव, रोहित, रामकरन, अंकुश यादव, प्रशांत, सत्येंद्र, भूपेंद्र, मुकुल कुशवाहा, राहुल राजपूत, लवली, समीक्षा सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम हर्षोल्लास व अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share.