*धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस*
प्रतापपुर, देवरिया, शुक्रवार
विकास खंड बनकटा क्षेत्र के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ ,प्रतापपुर, देवरिया के प्रांगण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया

oplus_2048

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष उपाध्याय उर्फ बबलू पूर्व विधायक भाटपाररानी ने छात्रों को कहा कि विकास का एक मात्र कुंजी शिक्षा है।आज हम लोग देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मना रहे है।वे आधुनिक भारत के रचयिता थे।उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर आप सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, कि आप अपने जीवन में ऊंचाई प्राप्त करें। विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूँ। विशेष कर आप छात्र छात्राओं से कहना चाहता हूं कि आप अपने जीवन को शिक्षा के लिए समर्पित कर दीजिए।उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में कैसे भाग लेना चाहिए।इस पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम को महेंद्र कुमार थानाध्यक्ष श्रीरामपुर,का0 जयप्रकाश यादव, प्रवीण गौतम पूर्व प्रधानाचार्य,सुनील सिंह, संरक्षक वशिष्ठ पाण्डेय ने संबोधित किया।कालेज प्रधानाचार्य अभिषेक पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।और सभी के पार्टी आभार व्यक्त किया।कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा नाटक झांसी की रानी,आपरेशन सिंदूर,ये प्रयाग राज,शिव तांडव जैसे शानदार प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।जिसमें मुख्य रूप से गुड़िया, संजना,अंजली, अंशिका,मनीषा,रुकसार परवीन,सिमरन खातून,प्रीति,जीनत, सवैया,सानिया,अनामिका,प्रिय,कंचन, आकांक्षा, रेशमा,साहिबा,रिया,निधि,रागनी,अन्नू,सोनम,नीलू, प्रेम प्रताप,अनीश,कुश ने भाग लिया।इस मौके पर सुर संग्राम के जूही पाण्डेय ने स्वागत एवं भजन गाकर लोगों का दिल जीत लिया। संचालन पत्रकार, शिक्षक मनीष पांडे ने किया। यहां मुख्य रूप से,व्यास यादव,अमर सिंह,विजय प्रताप सिंह,अनिल सिंह तोमर,राणा प्रताप सिंह,उपेंद्र पांडे,राजेश तिवारी,बृजराज पाण्डेय,वैभव पाण्डेय,रविन्द्र प्रजापति,इंद्रमणि मिश्र, बबन यादव, शमशेर यादव, रणजीत कुशवाहा, अविनाश चौधरी,डॉ आलोक पाण्डेय, अन्नत प्रकाश मिश्र,राजीव कुमार,आयुष पाण्डेय हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Share.