थाना पूंछ परिसर में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, पुलिसकर्मी व श्रद्धालु बने साक्षी

■ थाना प्रभारी जेपी पाल की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई

पूंछ थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्यता के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी जेपी पाल की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल हुए।

जन्माष्टमी का पर्व थाना परिसर पूंछ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में श्री कृष्ण लीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जेपी पाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जेपी पाल , दलवीर सिंह, सुरजीत सिंह, सर्वेश कुमार ,पुलिस स्टाफ के समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण एवं उनका परिवार मौजूद रहा। इस दौरान कानपुर टीम के कलाकारों ने सांंस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

जन्माष्टमी के मौके पर थाना परिसर को बड़े ही मोहक ढंग से सजाया गया था चारों ओर लाल गुलाबी रंगों के फूल और सुंदर शामियानों से थाना परिसर का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा था। मंदिर प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम था। थाना प्रभारी जेपी पाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान की सुंदर प्रतिमा के आगे सभी ने स्तुति की।

भक्ति गीतों और झांकियों से सजा कार्यक्रम
मंदिर के प्रांगण में ही कानपुर के कलाकारों ने रंग बिरंगे परिधान पहन कर भगवान श्री कृष्ण के जीवन की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की मोहक प्रस्तुतियों और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण और कंस वध का नाट्य मंचन भी किया। जन्माष्टमी का कार्यक्रम शाम से शुरू होकर देर रात तक चला। जिसमें कस्बा और क्षेत्रीय के स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इसके अलावा कस्बा पूंछ व क्षेत्र भर के मंदिरों में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और स्तुति की।

मध्य रात्रि में थाना परिसर में भंडारा आयोजित किया गया और क्षेत्र के सभी मंदिरों में हुआ प्रसाद वितरण
रात में ठीक 12:00 बजे भगवान श्री कृष्णा के प्रकट होने पर उक्त सभी मंदिरों में पटाखे छूटने लगे, घंटे बजने लगे। भगवान श्री कृष्णा के जन्म होते ही उनकी आरती उतारी गई। गोविंद जय जय, गोपाल जय जय, राधा रमण हरि, गोविंद जय जय के बीच प्रसाद वितरण हुआ।

रिपोर्ट पं विवेक तिवारी

Share.