पीतांबरा एंक्लेव रेजिडेंशियल सोसायटी के अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

झांसी। झांसी महानगर की पीतांबरा एंक्लेव रेजिडेंशियल सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल पालीवाल ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर सोसायटी के सभी नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और देशभक्ति के नारों के साथ माहौल गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से आदर्श कुमार सिंह, सौरव शर्मा, अमित सक्सेना, प्रमोद मदान, दिनेश तीर्गदयक, राजीव पोरवाल, बी. पी. पटेल, जितेंद्र गुप्ता, एस. के. श्रीवास्तव, सुमित खरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार

Share.