*हनुमान जी सीखते हैं, जीवन में गति व दिशा दोनों महत्वपूर्ण है। -आचार्य सुशील बलूनी*

प्रतापपुर, (देवरिया) 24 मई, शनिवार जिले की एकलौती चीनी मिल बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, में स्थित बजाज देवालय में छ: दिवसीय स्थापत्य वास्तु कथा ज्ञान यज्ञ के दिव्तीय दिवस के उद्बोधन में उत्तराखंड से आये आचार्य सुशील बलूनी ने दिशा ज्ञान, भूमि के प्रकार, अवस्था व उर्जा स्तरों की विस्तार पूर्बक चर्चा की ।

आचार्य बलूनी जी ने बताया कि भवन निर्माण में दिशाओं एवं कोणों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। पद विन्यास, ब्रह्म स्थान व कोण तथा दिसा के हिसाब से किया गया निर्माण उत्तम भाग्य लेकर आता है। आचार्य बलुनी जी के अनुसार आपका भवन आपकी स्थान कुंडली है। यदि भवन वास्तानुरूप बना हो तो जन्म कुंडली के दोषों का हरण करने वाला होता है। आचार्य जी ने बताया भूमि की दूषित अवस्थाओं जैसे कि शुप्त-मृत अवस्था अथवा अर्ध जागृत अवस्था में किया गया निर्माण कष्टकारी होता है। भवन का निर्माण अच्छे मुहूर्त में सदैव दक्षिणाव्रत करना चाहिये।

तीन घंटे चले उद्बोधन में आचार्य बलूनी जी ने श्री हनुमान जी के भगवान श्री राम के प्रति अगाध प्रेम-समर्पण तथा जीवन पर्यंत राम-दूत बने रहने का आशय समझाते हुए हनुमान जी के जीवन पर विशेष प्रकाश डाला। आज कथा के दौरान दिव्य सुंदर कांड का पाठ भी किया गया।

 

इस अवसर पर स्थानीय पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसकी काफी सराहना की गई।

इस मौके पर मुख्य रूप से चीनी मिल के इकाई प्रमुख खुशवंत सिंह उनकी धर्मपत्नी जगदीप कौर,प्रतापपुर केन यूनियन चेयरमेन प्रतिनिधि धनंजय सिंह बघेल, जोनल एचआर हेड नरेंद्र कुमार शुक्ला , केन हेड आरके शर्मा, अकाउंट हेड रविंद्र जायसवाल, आईटी हेड अमित श्रीवास्तव, एचआर हेड दिनेश तिवारी, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन केपी सिंह, संदीप खोखर , नील रतन सिंह, शरद मिश्रा, रामेश्वर सिंह, प्रिनू देवी, विनीता श्रीवास्तव, प्रतिमा सिंह,कविता पांडेय, रेखा जयसवाल, मीरा सिंह, अनीता सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, उमा देवी, रीता तिवारी, आरती श्रीवास्तव, निशा सिंह, नंदनी श्रीवास्तव, गुड़िया यादव, कुसुम तिवारी, छाया कुमारी, करिश्मा थापा, निर्मला थापा, लक्ष्मी थापा, अजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, विपिन दुबे चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी परिवार के साथ उपस्थित थे । वास्तु यज्ञ कथा में दूर दराज से क्षेत्रीय कृषक सहित सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,बच्चे उपस्थित रहे।

Share.