Spread the love

संतोष का धन रखने वाले सुदामा गरीब कैसे हो सकते हैं? आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया सुदामा चरित्र का वास्तविक संदेश

■ बेटियों की प्रतिभा और उपलब्धियों पर भी बोले आचार्य, कहा- बेटियां अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं

विठूर (कानपुर)। विठूर की पावन धरा स्थित मां पीताम्बरा माई मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने सुदामा के वास्तविक चरित्र और उनके जीवन में संतोष के महत्व पर विशेष चर्चा की।

आचार्य श्री ने कहा कि सुदामा के पास संतोष रूपी धन था, फिर उन्हें गरीब कैसे कहा जा सकता है? जिसके पास संतोष का धन है, वही वास्तव में सबसे बड़ा धनवान है। उन्होंने समझाया कि धन-संपत्ति से व्यक्ति अमीर नहीं बनता, बल्कि संतोष, सदाचार, प्रेम और ईश्वर के प्रति समर्पण ही मनुष्य की वास्तविक संपत्ति है।

उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी का कोई भेद नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा का जिस प्रेम और आत्मीयता से स्वागत किया, वह संसार को मित्रता, प्रेम और समानता का संदेश देता है। सुदामा चरित्र हमें सिखाता है कि जीवन में संतोष और अच्छे संस्कारों का महत्व भौतिक संपत्ति से कहीं अधिक है।

बेटियों की उपलब्धियों पर भी की चर्चा

कथा के दौरान आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने बेटियों की शिक्षा, प्रतिभा और समाज में बढ़ती भागीदारी पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। देश में राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक बेटियों ने अपनी भूमिका निभाई है। इसके साथ ही शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और अन्य क्षेत्रों में भी बेटियां अपनी मेहनत और लगन से माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं।

आचार्य श्री ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर वे बड़ी से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उन्होंने समाज से बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर देने का संदेश दिया।

कथा के दौरान श्रद्धालु सुदामा चरित्र के प्रसंगों को सुनकर भावविभोर नजर आए। विठूर की धार्मिक धरा पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं के लिए भक्ति के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक संदेशों का भी माध्यम बन रही है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters