सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण नौजवानों ने कैंडल मार्च निकाला 7 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या
प्रतापपुर देवरिया
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव में रिश्ते के बड़े पिता ने 7 साल की भतीजी को स्कूल से ले जाकर नदी किनारे दुष्कर्म कर गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया गया।मौत के बाद बच्ची के शव को झरही नदी में फेंक दिया।मृत बच्ची घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय बासोपट्टी में कक्षा 1 की छात्रा थी दोपहर 12:00 बजे लड़की के चचेरा बड़े पिता बिना बसता के घर ले जाने के बहाने ले गया। उसके बाद नदी किनारे ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बाद में परिजनों के खोजबीन और अध्यापकों के सहयोग से पता चला कि लड़की के साथ दुर्व्यवहारकर मौत के घाट उतार दिया गया है।मौके पर पहुंची श्रीरामपुर थाने के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जिसकी अंतिम संस्कार नदी किनारे मृतक की खेत में ही की गई। मृतक बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्राथमिक विद्यालय बसोंपट्टी से रामपुर प्रतापपुर चौराहे तक ग्रामीण लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई इस मौके पर सैकड़ो आसपास के नौजवान ग्रामीण उपस्थित रहे।




