UP में 1 अप्रैल से महंगी होगी देशी शराब, प्रति बोतल 5 रुपये तक बढ़ोतरी
लखनऊ: Uttar Pradesh में शराब उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। राज्य कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 1 अप्रैल से देशी शराब के दाम बढ़ जाएंगे।
🥃 कितनी बढ़ी कीमत?
36% अल्कोहल वाली देशी शराब की बोतल
165 रुपये से बढ़कर 173 रुपये हो जाएगी।
यानी औसतन प्रति बोतल करीब 5 रुपये की बढ़ोतरी।
इसी आधार पर हाफ क्वॉर्टर और ‘बच्चा’ की कीमतों में भी इजाफा होगा।
अन्य किस्म की शराब के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग को 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य दिया है।
🍺 अंग्रेजी शराब और बीयर भी होंगी महंगी
अंग्रेजी शराब की फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस में 7.5% की बढ़ोतरी।
1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब की कीमतों में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव।
बीयर पर भी 7.5% की बढ़ोतरी लागू होगी।
📍 दुकानों और लाइसेंस में बदलाव
शहरी क्षेत्रों में देशी शराब का कोटा घटेगा।
फुटकर दुकानों का आवंटन अब ई-लॉटरी प्रणाली से होगा।
नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में लो-अल्कोहलिक स्ट्रेंथ बेवरेज (बीयर, वाइन, RTD) के लिए बाहर लाइसेंस की अनुमति दी जाएगी।
यूपी में निर्मित शराब और अन्य आबकारी उत्पादों के विदेश निर्यात का भी प्रावधान किया गया है।
🆕 ‘बच्चा’ मिनिएचर की एंट्री
नई नीति में पहली बार देशी शराब में 100 एमएल का मिनिएचर पैक ‘बच्चा’ बाजार में उतारा गया है।
42.8 डिग्री तीव्रता वाला यह पैक 50 रुपये में उपलब्ध होगा।
नई आबकारी नीति में जहां सरकार ने राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, वहीं कोटेदारों (अनुज्ञापियों) को कुछ राहत भी दी गई है। लेकिन आम उपभोक्ताओं की जेब पर अब पहले से ज्यादा असर पड़ने वाला है।





