IG रेंज अयोध्या-सुल्तानपुर में दिनदहाड़े हुई सर्राफा व्यवसायी के यहां घटनास्थल पर पहुंचे।

■मीडिया से बात करते हुए कहा…पांच टीमें घटना के खुलासा के लिए लगाया गया है।

कितना अमाउंट गया है इसका कलक्यूलेट किया जा रहा है।

घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। 100% रिकवरी होगी।

ज्वेलरी शॉप से 4 मिनट में 2 बैग गहने-कैश लेकर भागे; चौकी इंचार्ज और चार सिपाही सस्पेंड

सुल्तानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती मामले में एक्शन हुआ है। एसपी सोमेन वर्मा ने घंटाघर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।

बुधवार रात से ही STF और ADG जोन एसबी शिरोडकर सुल्तानपुर डेरा जमाए हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए STF और लोकल पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया है।

कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनमें एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है

सुल्तानपुर में 2 करोड़ की डकैती का नया VIDEO ज्वेलरी शॉप से 4 मिनट में 2 बैग गहने-कैश लेकर भागे

चौकी इंचार्ज और चार सिपाही सस्पेंड

सुल्तानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती मामले में एक्शन हुआ है।

एसपी सोमेन वर्मा ने घंटाघर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।

बुधवार रात से ही STF और ADG जोन एसबी शिरोडकर सुल्तानपुर डेरा जमाए हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए STF और लोकल पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया है।

कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनमें एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है।
इस बीच डकैती से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है।

जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे 5 बदमाश एक-एक कर शॉप के अंदर दाखिल हो रहे हैं। उन्होंने शॉप के बाहर खड़े कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया, फिर कॉलर पकड़ कर उसे घसीटते हुए शॉप के भीतर ले गए।
बदमाशों ने डकैती को महज 4 मिनट 4 सेकेंड में अंजाम दिया। सोने-चांदी के गहनों से 2 बड़े बैग भरे और फरार हो गए। मामला शहर कोतवाली इलाके का है।

2 ने गमछे से मुंह ढका, 3 हेलमेट पहने थे
पीड़ित व्यापारी भरतजी सर्राफ की दुकान कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर है। यह चौक क्षेत्र का मेजरगंज एरिया है। इलाका सोनार मंडी के नाम से जाना जाता है। बड़े और छोटे सर्राफा कारोबारी यहां पर व्यवसाय करते हैं।

अब दो अहम सवाल
जिस तरह पल भर में बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया, उससे दो बातें साफ हैं।
पहली- सोना कारोबारी का कोई स्टाफ या आस पड़ोस का कोई व्यक्ति बदमाशों से मिला हुआ है।
दूसरी- बदमाशों ने जिस फुर्ती से डकैती को अंजाम दिया, उससे लग रहा है कि रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस टीम के हाथ लूटकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य लगे हैं। आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार सुल्तानपुर पहुंचे, घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने जांच किया और रात यहीं कैंप किया।

 

Share.